Blog Detail

Aapka Mulank Batayega Kaun Sa Perfume Hai Aapke Liye Best

Home Blog Aapka Mulank Batayega Kaun Sa Perfume Ha...
Aapka Mulank Batayega Kaun Sa Perfume Hai Aapke Liye Best
June 10, 2026 mulank perfume,numerology perfume,lucky perfume,perfume by mulank,best perfume according to mulank,fragrance astrology,mulank ke hisab se perfume

Aapka Mulank Batayega Kaun Sa Perfume Hai Aapke Liye Best

हर किसी की अपनी पसंदीदा परफ्यूम होती है। पर शायद आप में से कइयों को ये नहीं पता कि आपकी फेवरेट खुशबु हमारे व्यक्तित्व से जुड़ी हो सकती है और सही चयन आपकी ऊर्जा को बढ़ा भी सकती है। अंक ज्योतिष की मानें तो हर मूलांक के जातक का स्वभाव अलग होता है और उनका मूलांक उनके पसंद और जीवन की ऊर्जा को दर्शाता है। माना गया है कि यदि आप अपने लिए परफ्यूम का चयन अपने मूलांक के अनुसार करते हैं, तो यह आपके अंदर के आत्मविश्वास में वृद्धि लाता है। साथ ही, यह आपके अंदर के सकारात्मकता को भी बढ़ाता है। आइए जानते हैं कि किस मूलांक के लिए कौन सी खुशबु का चयन सही माना जाता है। 

मूलांक 1 (1, 10, 19, 28)

एक नंबर वाले जातकों पर सूर्य का विशेष प्रभाव होता है। इस मूलांक वाले लोगों को चंदन, केसर और सिट्रस जैसी खुशबु वाले परफ्यूम का इस्तेमाल करना चाहिए। इस तरह की खुशबु उनके मजबूत और आत्मनिर्भर व्यक्तित्व में और ज्यादा निखार लाती है। 

मूलांक 2 (2, 11, 20, 29)

इस मूलांक के लोग चंद्रमा से प्रभावित होते हैं। ये स्वभाव से बहुत ही सौम्य और संवेदनशील होते हैं। इन्हें सफेद फूलों जैसे चमेली, मोगरे आदि हल्की मीठी खुशबु वाले परफ्यूम का चयन करना चाहिए। ये इनके मन को शांति और सुकून देकर इनके अंदर भावनात्मक संतुलन लाते हैं। 

मूलांक 3 (3, 12, 21, 30)

मूलांक 3 वाले लोगों पर बृहस्पति का प्रभाव होता है जो इन्हें खुशमिजाज और रचनात्मक व्यक्तित्व प्रदान करता है। गुलाब, लैवन्डर और केसर की खुशबु वाले परफ्यूम इनके लिए लाभकारी होता है। ये इनकी सोच को सकारात्मक दिशा देकर इनके आकर्षण को बढ़ाती है। 

मूलांक 4 (4, 13, 22, 31)

इस मूलांक के लोग स्वभाव से सरल और सादगी पसंद होते हैं। इन्हें प्रकृति से विशेष लगाव होता है। यही वजह है कि इन लोगों के लिए चंदन, मिट्टी जैसी खुशबु वाले परफ्यूम सही रहते हैं। ये इनके व्यक्तित्व में स्थायित्व लाते हैं और रचनात्मकता को भी बढ़ाते हैं। 

मूलांक 5 (5, 14, 23)

मूलांक 5 के जातक पर बुध ग्रह का विशेष प्रभाव होता है। इस मूलांक के लोग काफी उत्साही और ऊर्जा से भरे होते हैं।  फ्रूटी, मिंट और ताजगी भरी खुशबुएं इनके लिए विशेष फलकारी होती हैं। ये अंदर के ऊर्जा और उत्साह को बनाए रखती है। 

मूलांक 6 (6, 15, 24)

मूलांक 6 के लोगों पर शुक्र ग्रह का विशेष प्रभाव होता है। ये सुंदरता और आकर्षण के विशेष प्रेमी माने जाते हैं। इन्हें गुलाब, वनीला और फूलों जैसे मीठी और मनमोहक खुशबु वाले परफ्यूम पसंद आते हैं। ये इनके अंदर आकर्षण और प्रेम की भावना को बढ़ाते हैं। 

मूलांक 7 (7, 16, 25)

इस मूलांक के लोग ज्यादातर गहरे विचार वाले और आध्यात्मिक होते हैं। इनके व्यक्तित्व के हिसाब से इनके लिए चंदन, लोबान या फिर शांत, रहस्यमयी खुशबु वाले परफ्यूम उपयुक्त होते हैं। ये इनकी मानसिक एकाग्रता को बढ़ाकर इन्हें और ज्यादा आध्यात्मिक बनाते हैं। 

मूलांक 8 (8, 17, 26)

मूलांक 8 के लोग शनि से प्रभावित होते हैं। इनका व्यक्तित्व प्रभावशाली और ठहराव वाला होता है। इनके लिए ऊद, कस्तूरी और गहरी वुडी खुशबुएं शुभ मानी जाती हैं। ये इनके आत्मबल को मजबूत करके इन्हें और ज्यादा गंभीर बनाती है। 

मूलांक 9 (9, 18, 27)

इस मूलांक के लोगों पर मंगल का विशेष प्रभाव होता है। ये स्वभाव से साहसी और आत्मविश्वासी होते हैं। इन लोगों को केसर और चंदन की खुशबु या फिर मसालेदार खुशबु वाले परफ्यूम का चयन करना चाहिए। ये इनके अंदर के साहस और उत्साह में वृद्धि लाते हैं। 

 

About the Author

Dr Shalini Mehta

Dr. Shalini Mehta

Vedic Sciences Expert

Founder of Sai Kiran Institute with 30+ years of experience in Astrology, Vastu, Numerology and Palmistry.

Quick Links

Our Courses Our Books Gallery Contact Us

Start Your Vedic Journey Today

Join 1 Lakh+ students from 15+ countries who have transformed their lives.

Talk to a Counsellor WhatsApp