Blog Detail

Budh Gochar 2026: 29 June ko Budh ke Mithun Rashi me Pravesh karte hi kin 4 Rash...

Home Blog Budh Gochar 2026: 29 June ko Budh ke Mit...
Budh Gochar 2026: 29 June ko Budh ke Mithun Rashi me Pravesh karte hi kin 4 Rashiyon ko uthana pad sakta hai bhari nuksan
June 9, 2026 बुध गोचर 2026,बुध का मिथुन राशि में प्रवेश,29 जून बुध गोचर,मिथुन राशि गोचर,बुध ग्रह,राशिफल 2026,ज्योतिष उपाय,ग्रह गोचर 2026,चार राशियों को नुकसान,बुध गोचर प्रभाव

Budh Gochar 2026: 29 June ko Budh ke Mithun Rashi me Pravesh karte hi kin 4 Rashiyon ko uthana pad sakta hai bhari nuksan

वैदिक ज्योतिष के अनुसार बुध ग्रह को विवेक, शिक्षा, व्यापार और संचार का श्रोत मन जाता रहा है। 29 जून 2026 को बुध ग्रह अपनी खुद की राशि मिथुन में प्रवेश करने वाले हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब कोई ग्रह अपनी खुद की राशि में प्रवेश करता है तो उसकी शक्ति में वृद्धि होती है। वैसे तो इसका प्रभाव सारी ही 12 राशियों पर पड़ेगा पर कुछ राशियाँ ऐसी हैं जिन्हें इस दौरान विशेष सावधानी रखने की जरूरत है। इस अवधि में बरती गई थोड़ी सी भी लापरवाही उनके पारिवारिक जीवन या फिर व्यापार में भूचाल ला सकती है। 

कन्या राशि

बुध का ये गोचर कन्या राशि के जातकों के लिए कार्यस्थल पर कुछ तनावपूर्ण माहौल का निर्माण कर सकती है। जरा सी भी असावधानी नौकरी में तनाव पैदा कर सकती है। वरिष्ठ अधिकारियों से मतभेद हो की प्रबल संभावना है। बहुत जरूरी है कि महत्वपूर्ण निर्णय हमेशा सोच - समझकर लें और सहयोगियों तथा उच्च अधिकारियों के साथ इस अवधि में यथासंभव सौहार्दपूर्ण रिश्ता बनाकर रखें। 

धनु राशि

धनु राशि वालों को इस गोचर के दौरान बहुत ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है। व्यापारिक साझेदार तथा जीवनसाथी दोनों से ही गलतफहमी होने के योग बन रहे हैं। बहुत जरूरी है कि बातचीत में संयम बनाकर रखा जाए अन्यथा जीवनसाथी से अलगाव और व्यापार में बड़े घाटे की संभावना बनी हुई है। 

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए ये गोचर अतिरिक्त पारिवारिक जिम्मेदारी और घर- परिवार से संबंधित तनाव लेकर आया है। परिवार के लोगों के साथ अनावश्यक बहस करने से बचें। अपनी माँ के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी की जरूरत है। मानसिक तनाव या अवसाद से बचने के लिए अपने अंदर की सकारात्मकता को बनाए रखें। सकारात्मक सोच के लिए आप योग, प्राणायाम तथा ध्यान की भी मदद ले सकते हैं। 
वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए ये गोचर खर्चों में अनावश्यक बढ़ोतरी की वजह बन सकता है। किसी भी तरह के निवेश या धन से जुड़े मामलों में जल्दबाजी ना करें। कोई भी प्रॉपर्टी लेने से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी जरूर प्राप्त करें। इस दौरान आपके स्वास्थ्य तथा करीबी रिश्तों का विशेष ध्यान रखें। एलर्जी का खतरा है इसलिए साफ-सफाई तथा खान-पान का विशेष ध्यान रखें। 

क्या करें?

इस गोचर के दौरान बुध ग्रह को मजबूत रखने के लिए बुधवार के दिन भगवान गणेश की पूजा करें तथा ऊ बुं बुधाय नमः मंत्र का नियमित रूप से जाप करें। अपनी बहन, बुआ या मौसी को हरे रंग का उपहार दें और उनका आशीर्वाद लें। बुधवार को गाय को हरा चारा जरूर खिलाएं। 

निष्कर्ष

बुध का मिथुन राशि में गोचर जहां कुछ राशियों के लिए नये अवसर तथा खुशखबरी लेकर आएगा तो कुछ राशियों को इस दौरान विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। हालांकि, किसी भी तरह की ज्योतिषीय भविष्यवाणी का वास्तविक प्रभाव उस व्यक्ति की जन्मकुंडली और ग्रह दशा पर भी निर्भर करता है। इसलिए पूरी तरह से इन तथ्यों पर निर्भर ना होकर सकारात्मक सोच और सही प्रयासों के साथ आगे बढ़ना बहुत जरूरी है। 

About the Author

Dr Shalini Mehta

Dr. Shalini Mehta

Vedic Sciences Expert

Founder of Sai Kiran Institute with 30+ years of experience in Astrology, Vastu, Numerology and Palmistry.

Quick Links

Our Courses Our Books Gallery Contact Us

Start Your Vedic Journey Today

Join 1 Lakh+ students from 15+ countries who have transformed their lives.

Talk to a Counsellor WhatsApp