Blog Detail

Phulera Dooj 2026: Shaadi Mein Aa Rahi Rukawaton Ke Liye Is Din Karein Yeh Achoo...

Home Blog Phulera Dooj 2026: Shaadi Mein Aa Rahi R...
Phulera Dooj 2026: Shaadi Mein Aa Rahi Rukawaton Ke Liye Is Din Karein Yeh Achook Upay
February 17, 2026 Phulera Dooj 2026,Phulera Dooj Upay,Shaadi Ke Upay,Vivah Rukawat Upay,Hindu Festival 2026,Marriage Remedies,Vivah Yog,Phulera Dooj Vrat,Hindu Dharmik Upay,Astrology Remedies

Phulera Dooj 2026: Shaadi Mein Aa Rahi Rukawaton Ke Liye Is Din Karein Yeh Achook Upay

Phulera Dooj 2026 : हिंदू शास्त्र में कुछ तिथियां ऐसी होती हैं, जिसको पूर्ण सिद्धि प्राप्त होती हैं। इन्हीं तिथियों मे से एक है Phulera Dooj है,  साल 2026 में यह दूज 19 फरवरी को मनाई जाएगी। हर साल फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को पड़ने वाला यह त्योहार भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी के अटूट प्रेम के लिए मनाया जाता है।

Importance Of Phulera Dooj

ज्योतिषों और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, फुलेरा दूज को 'अबूझ मुहूर्त' का दर्जा भी प्राप्त है। अबूझ मुहूर्त का मतलब है कि इस पूरे दिन कोई भी शुभ कार्य जैसे विवाह, सगाई या वाहन और संपत्ति खरीदने के लिए बिना कैलेंडर देखे किया जा सकता है। यह दिन साल के सबसे शुभ दिनों में से एक माना जाता है।

वैवाहिक जीवन के लिए उपाय

बहुत सी बार देखा जाता है कि कुंडली में ग्रह दोषों के कारण कई लोगो के विवाह में देरी होती है, या बना-बनाया रिश्ता भी टूट जाता है। ज्योतिषों के मुताबिक, फुलेरा दूज के दिन राधा-कृष्ण की उपासना करने से Shukra Grah मजबूत होता है, जो प्रेम और विवाह के लिए अच्छा माना जाता है।

Phulera Dooj पर करें यह उपाय 

रंग और गुलाल : यह दिन होली के आगमन का संकेत भी देता है, इसलिए प्रचलित मान्यताओं के अनुसार, इस दिन राधा-कृष्ण को अबीर और गुलाल भेंट करना चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से दांपत्य जीवन में आ रही नीरसता खत्म होती है, और आपके रिश्तों में फिर से रंगीन हो जाते हैं।

पीली वस्तुओं का दान : शादी में आ रही रूकावटों को दूर करने के लिए भगवान को पीले फूल, पीले वस्त्र और बेसन के लड्डू चढ़ाएं। हिंदू मान्यताओं के अनुसार, पूजा के बाद चढ़ाएं हुए पीले फूलों को अपने घर वापस लाकर किसी साफ जगह या मंदिर मे रखने से पॉजिटिव एनर्जी बनी रहती है।

भोजपत्र से करें खास उपाय : अगर पति-पत्नी के बीच झगड़ा रहता है, तो एक इसके लिए इस दिन एक बहुत ही असरदार उपाय मान जाता है। फुलेरा दूज के दिन भोजपत्र लें और उस पर लाल चंदन या फिर लाल कलम से अपने जीवनसाथी का नाम लिखें। इसके बाद इसे सच्चे मन से राधा-कृष्ण के चरणों में अर्पित कर दें। ऐसा माना जाता है कि  इस उपाय से दांपत्य जीवन में प्रेम गहरा होता है।

विशेष मंत्र जप : इस दिन पूजा के समय 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय' या 'राधा-कृष्णाभ्यां नमः' मंत्र का 108 बार जप करना बहुत लाभकारी सिद्ध होता है।


ज्योतिष परामर्श, कुंडली विश्लेषण और जीवन से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए हमसे संपर्क करें। हमारे अनुभवी ज्योतिषाचार्य आपको सही सुझाव साझा करेगें, साथ ही हमारे विशेषज्ञ आपकी कुंडली के हिसाब से ही आपको सुझाव देगें। 

 

About the Author

Dr Shalini Mehta

Dr. Shalini Mehta

Vedic Sciences Expert

Founder of Sai Kiran Institute with 30+ years of experience in Astrology, Vastu, Numerology and Palmistry.

Quick Links

Our Courses Our Books Gallery Contact Us

Start Your Vedic Journey Today

Join 1 Lakh+ students from 15+ countries who have transformed their lives.

Talk to a Counsellor WhatsApp