Blog Detail

Rashifal 2026: Kaisa Rahega Aapka Saal? Jaane Varshik Bhavishyafal Aur Upay

Home Blog Rashifal 2026: Kaisa Rahega Aapka Saal?...
Rashifal 2026: Kaisa Rahega Aapka Saal? Jaane Varshik Bhavishyafal Aur Upay
February 18, 2026 Rashifal 2026,2026 Horoscope,Varshik Rashifal,Astrology 2026,Grah Gochar 2026,Bhavishyafal 2026,Rashi Upay,Jyotish Tips,Career Rashifal 2026,Love Horoscope 2026

Rashifal 2026: Kaisa Rahega Aapka Saal? Jaane Varshik Bhavishyafal Aur Upay

Rashifal 2026 : हर नया साल अपने साथ नई शुरुआत और तरक्की के रास्ते लेकर आता है। बहुत से लोगों के लिए साल 2026 खुशियों की सौगात बनकर आया है, तो कुछ लोगो को यह सीख और संघर्ष का कारण भी बनेगा। कई बार बिना कोशिश के भी आपको भरपूर सफलता मिल जाती है, जबकि कई बार बहुत मेहनत के बाद भी रिजल्ट अच्छा नही मिलता है। वैसे तो हम सभी साल के दूसरे महीने में प्रवेश कर चुके है, कुछ अच्छे-बुरे अनुभव तो हमे मिल ही गए है। लेकिन आपकी राशि में इस साल का क्या है उतार-चढ़ाव यह आपको जानना बहुत जरूरी है। तो आइए आज जानते हैं कि साल 2026 आपकी राशि के लिए क्या बता रहा है और यह साल आपके जीवन को किस दिशा की ओर लेकर जा रहा है।

मेष राशि

साल 2026 के अनुसार, मेष राशि वालों के लिए साल 2026 मिला-जुला रह सकता है। लेकिन, इस साल कभी-कभी आपको मिलने वाले रिजल्ट खराब हो सकते है। करियर के हिसाब से इस साल आपको बहुत मेहनत करनी पड़ेगी, लेकिन मेहनत जितना फल मिलना बहुत मुश्किल दिखाई पड़ रहा है। फाइनेंशियल मजबूती बनी रहेगी, लेकिन बचत बिल्कुल भी नही होगी। यह साल भूमि-भवन और गाड़ियों से जुड़े मामलों के लिए ज्यादा खास नही रहेगा। पढ़ने वालों के लिए यह साल बहुत बढ़िया रहेगा। 

उपाय : माता समान स्त्री को दूध और चीनी का दान करें।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लिए 2026 शुभ फल देना वाला है। लेकिन, इस राशि के जातकों को कभी-कभी छोटी-मोटी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। वैसे, जीवन के ज्यादातर कामों के रिजल्ट आपके साइड में होने वाला है। साल 2026 कहता है कि वर्कप्लेस के माहौल को समझते हुए ऑफिस में आपको पॉजिटिव रिजल्ट मिलेगें। इस साल आपकी आय अच्छी रहने की संभावना है, इस साल आप थोड़ी बचत कर पाएंगें। 

उपाय : ज्योतिषों से पूछकर चांदी का कोई भी गहना आप पहन सकते है। 

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए यह साल मिला-जुला रहने वाला है। वैसे, आपके काम के रिजल्ट अच्छे मिलेगें। बिजनेस या नौकरी से जुड़े क्षेत्रों में कुछ परेशानियां बनी रह सकती हैं। लेकिन, इन मुश्किलों को पार करने के बाद आपको कार्यों में सफलता मिलने के पूरे चांसेज है। पैसे के मेटर में आपके लिए बैलेंस रहेगा और ऐसे में, आपके पैसो में वृद्धि होगी। वहीं, जो लोग भूमि-भवन या गाड़ी लेने का सोच रहे हैं, उनके लिए इस वर्ष को ज्यादा ख़ास नहीं कहा जा सकता है, क्योंकि आपको कम ही परिणाम मिलने की आशंका है। हालांकि, स्टूडेंट के लिए यह साल बेस्ट रहेगा।

उपाय : बुधवार के दिन कम से कम 10 नेत्रहीन लोगों को खाना खिलाएं।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए यह साल 2026 थोड़ा कमज़ोर माना जा सकता है। लेकिन अगर आप थोड़ा ध्यान रखते हुए आगे बढ़ेंगे, तो आपको अच्छे रिजल्ट मिलेगें। वहीं, इस राशि के लोगों को नौकरी और व्यापार करने वालों को बहुत मेहनत करनी पड़ सकती है। वैसे, सोच-समझकर काम करने की स्थिति में आपको सफलता की प्राप्ति होगी। राशिफल 2026 के हिसाब से, इस साल आपकी आमदनी अच्छी रहेगी, लेकिन फिर भी आप बचत करने में नाकाम रहेगें। स्टूडेंट के लिए साल 2026 मिला-जुला रहने वाला है। अगर टेंशन फ्री रहकर पढ़ाई करेंगे, तो रिजल्ट बहुत अच्छे आने वाले है। 

उपाय : रोज माथे पर केसर या हल्दी का तिलक करें।

सिंह राशि

आपके लिए यह साल मिलाजुला रहने वाला है। खासकर साल का शुरुआती महीने बहुत ज्यादा अच्छे रहने वाले है। करियर के हिसाब में इस साल आपको थोड़ी समस्याएं देने वाला है। लेकिन, इन सारी समस्याओं को पार करने के बाद आपको अपनी मेहनत के कुछ अच्छे रिजल्ट मिल सकेंगे। फाइनेंशियल जीवन के लिए साल का पहला भाग न केवल पैसे बल्कि बचत के लिए अच्छा होने वाला है। वहीं, इस साल का दूसरा हिस्सा आपके लिए बहुत से खर्चे लेकर आ सकता है। पढ़ाई के लिए साल के शुरुआती महीने बहुत अच्छे रहने वाले है।

उपाय : अपने पर्स में हमेशा चांदी का एक चौकोर टुकड़ा रखें। 

कन्या राशि

राशिफल 2026 के हिसाब से कन्या राशि के जातकों के लिए यह साल मिला-जुला रहने वाला है। यह साल कुछ मामलों में अच्छे-बुरे रिजल्ट दे सकता है। इस प्रकार, यह साल आपके लिए मिले-जुले परिणाम देने वाला है। काम के मामलें में सोच-विचार कर सफलता की प्राप्ति होने की संभावना रहेगी। वहीं, फाइनेंशियल लाइफ भी बढ़िया रहने की संभावना है। बात करें एजुकेशन की तो, विद्यार्थियों को उनकी मेहनत के अनुरूप रिजल्ट मिलने वाला है।

उपाय : इतवार को काली गाय की सेवा करना शुभ रहेगा।

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए साल 2026 काफ़ी अच्छा फल देने वाला है। हालांकि, जीवन के कुछ चीजों में कठिनाइयां बनी रह सकती हैं, लेकिन ज्यादातर कार्यों के परिणाम आपके तरफ रहने की संभावना है। राशिफल 2026 के अनुसार, काम के क्षेत्र में इस साल आप जैसी मेहनत करेंगे, वैसे ही रिजल्ट आपको मिलते रहेंगे। नौकरी वाले लोगों के लिए साल ज्यादा अच्छा रहेगा। वैसे, बिजनेस से जुड़े जातक भी मेहनत के बल पर सक्सेस पा सकेंगे। इस साल आपके जीवन धन से जुड़ी कोई समस्या नहीं आएगी। अगर आप साल 2026 में घर या गाड़ी लेने का सोच रहे हैं, तो आप इस दिशा में आगे बढ़ सकते हैं, क्योंकि यह साल नई खरीद के लिए शुभ फल देने वाला रहेगा। 

उपाय : मंगलवार को हनुमान जी की पूजा करें, मांस-मदिरा से दूर रहें। 

वृश्चिक राशि

राशिफल 2026 के अनुसार, वृश्चिक राशि के जातकों के लिए साल 2026 मिला-जुला रहने वाला है। साल के शुरुआती महीनें कमज़ोर और अंत के दिन अच्छा रहेगें। हालांकि, नवंबर और दिसंबर के महीनों में आपको विशेष रूप से सावधानी बरतनी होगी। करियर के क्षेत्र के आपको कुछ कठिनाइयों से जूझना पड़ सकता हैं, लेकिन आप अपने अनुभव के आधार पर तथा अनुभवी लोगों के मार्गदर्शन के अनुसार काम करने की स्थिति में सार्थक परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। 

उपाय : तर्जनी उंगली में चांदी की अंगूठी पहनें। 

धनु राशि

धनु राशि के जातकों को साल 2026 मिले-जुले परिणाम दे सकता है। लेकिन फिर भी, आपको इस वर्ष सावधानी पूर्वक आगे बढ़ना होगा। राशिफल 2026 के अनुसार, करियर के क्षेत्र में इन लोगों के लिए मन लगाकर और समर्पित होकर काम करना जरूरी होगा। साथ ही, आपको आलस और लापरवाही से बचना होगा, तभी आप अपने लक्ष्य को हासिल कर सकेंगे। घर या गाड़ी लेने की सोच रहे जातकों के लिए इस विचार को टालना उचित रहेगा, क्योंकि यह अवधि कमज़ोर रह सकती है। पढ़ाई करने वाले छात्रों को साल 2026 में अपनी मेहनत के अच्छे रिजल्ट प्राप्त होंगे। 

उपाय : कौए या भैंस को दूध और चावल खिलाना शुभ होगा।

मकर राशि

राशिफल 2026 के अनुसार, मकर राशि वालों के लिए साल 2026 बैलेंस वाला साल है। यह समय कुछ क्षेत्रों में समस्याएं लेकर आ सकता हैं, जबकि कुछ क्षेत्रों के लिए अच्छा रहेगा। प्रोफेशन में आपको कार्यों में सफलता की प्राप्ति होगी। बिजनेस को लेकर की गई भागदौड़ आपको पॉजिटिव रिजल्ट देने का काम करेगी। इस साल आपकी आय का रास्ता खुला रहेगा, लेकिन फिर भी आप बचत करने में परेशानी का झेल सकते हैं।

उपाय : जेब में चांदी की एक ठोस गोली रखना अच्छा साबित होगा।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए साल 2026 थोड़ा खराब रह सकता है। लेकिन, इस साल बृहस्पति की कृपा आप पर बनी रहने के कारण आपकी लाइफ बैलेंस रहेगी। हालांकि, अन्य ग्रहों की स्थिति को ज्यादा मददगार नहीं है। ऐसे में, अगर आप जीवन में सावधानी से आगे बढ़ेंगे, तो कामों में पॉजिटिव रिजल्ट प्राप्त कर सकेंगे। कार्यक्षेत्र में समर्पण के साथ काम करें, लेकिन अपनी हेल्थ का भी ध्यान रखना चाहिए। राशिफल 2026 के अनुसार, पैसे के लिए यह साल थोड़ा कमज़ोर रहने की आशंका है। बता दें कि इस साल आपकी आय ठीक-ठाक रहेगी, लेकिन आपको बचत करने में समस्या का सामना करना ही पड़ेगा। 

उपाय : गले में चांदी पहनना आपके लिए शुभ रहेगा।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए भी यह साल मिला-जुला रह सकता है। इसी प्रकार, यह समय कुछ चीजों में पॉजिटिव और कुछ में निगेटिव परिणाम लेकर आ सकती है। लेकिन फिर भी आपको जीवन के बहुत से जगहों में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है इसलिए आपको सावधानी बरतने के साथ-साथ मेहनत करते हुए सफलता के मार्ग पर आगे बढ़ना होगा। ऐसा करने की स्थिति में आप करियर में संतुलन बनाकर चल सकेंगे। हालांकि, ज्यादा काम करने से बचें और अपनी हेल्थ का ध्यान रखें।

उपाय : बरगद की जड़ों पर मीठा दूध चढ़ाने से कुछ हद तक रास्ते साफ होगें। 

About the Author

Dr Shalini Mehta

Dr. Shalini Mehta

Vedic Sciences Expert

Founder of Sai Kiran Institute with 30+ years of experience in Astrology, Vastu, Numerology and Palmistry.

Quick Links

Our Courses Our Books Gallery Contact Us

Start Your Vedic Journey Today

Join 1 Lakh+ students from 15+ countries who have transformed their lives.

Talk to a Counsellor WhatsApp