Blog Detail

Shukra Gochar 2026 : Is din Shukra Dev 4 rashiyon mein gochar karenge khulenge t...

Home Blog Shukra Gochar 2026 : Is din Shukra Dev 4...
Shukra Gochar 2026 : Is din Shukra Dev 4 rashiyon mein gochar karenge khulenge tarakki ke naye raaste
February 4, 2026 Shukra Gochar 2026,शुक्र गोचर 2026,Shukra Dev,Venus Transit 2026,Astrology 2026,Rashifal 2026,Shukra Rashi Parivartan,Hindu Astrology,Vedic Astrology

Shukra Gochar 2026 : Is din Shukra Dev 4 rashiyon mein gochar karenge khulenge tarakki ke naye raaste

Shukra Gochar 2026 : हमारे ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्रदेव सुख, प्रेम, ऐश्वर्य और विलासिता के कारक माने जाते है। जब भी यह देवता (Shukra Gochar 2026) अपनी राशि बदलते हैं, तो इसका असर हमारी रोजमर्रा की जिंदगी के सुख-साधनों और रिश्तों पर पड़ता है। इस साल 6 फरवरी 2026 को शुक्रदेव शनिदेव की प्रिय राशि कुंभ में आगमन कर रहे है।

कुंभ राशि एक एनर्जी वायु से जुड़ी है, जो स्वतंत्रता और नए विचारों का प्रतीक है। शुक्रदेव का इस राशि में प्रवेश करना यह संकेत देता है कि अब आपसी रिश्तों में केवल भावुकता नहीं, बल्कि समझदारी और दोस्ती को ज्यादा भाव दिया जाएगा। आइए जानते हैं कि शुक्रदेव का यह गोचर किन राशियों की किस्मत चमकाने वाला है।

शुक्रदेव के आगमन की अवधि

शुक्रदेव के आगमन की शुरुआत: 6 फरवरी 2026, शुक्रवार
शुक्रदेव के आगमन की समाप्ति: 2 मार्च 2026, सोमवार
सम्पूर्ण अवधि : शुक्रदेव लगभग 24 दिनों तक कुंभ राशि में रहकर अपना प्रभाव दिखाने वाले है।

कौन सी राशियां शुक्रदेव की विशेष कृपा प्राप्त करेंगी 

शुक्रदेव का आगमन विशेष रूप से मेष, मिथुन, तुला और कुंभ राशि वालों के लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है।

1. मेष राशि : मेष राशि वालों के लिए शुक्रदेव ग्यारहवें भाव यानि की लाभ स्थान में आ रहे हैं। यह वह समय है जो आपके लिए धन लाभ और तरक्की के बहुत से नए रास्ते खोलेगा। अगर आपकी कोई ख्वाहिश लंबे समय से पूरी नही हो रही थी, तो वह अब पूरी हो सकती है। दोस्तों और सोशल मीडिया के जरिए आपको नौकरी में बड़ी सफलता मिल सकती है।

2. मिथुन राशि : मिथुन राशि में शुक्रदेव भाग्य स्थान यानि की नौंवे स्थान में गोचर करेंगे। यह समय मिथुन राशि वालों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। पूजा-पाठ और धार्मिक कार्यों में आपका इंटरेस्ट बढ़ेगा साथ ही विदेश यात्रा के भी योग बन सकते है। आपके बातचीत करने का तरीके में भरपूर बदलाव आने से लोग आपकी ओर खिंचे चले आएंगे।

3. तुला राशि : वैसे तो तुला राशि के स्वामी ही शुक्रदेव है, जो अपनी प्रिय राशि के पांचवें भाव विद्या और प्रेम क्षेत्र में आ रहे हैं। पढ़ने वालों के लिए यह समय सर्वश्रेष्ठ है, पढ़ाई में मन लगेगा साथ ही जो लोग कला या लेखन के क्षेत्र में पहले से अग्रसर हैं, उनके काम को अब प्रशंसा मिलेगी। प्रेमी के साथ रिश्तों में मधुरता आएगी और आपको घर में शांति का माहौल महसूस होगा। 

4. कुंभ राशि : शुक्रदेव इस राशि में पहले भाव में आ रहे हैं। इससे आपके व्यक्तित्व में एक अलग ही निखार आएगा। लोग आपकी बातों को अहमियत देंगे। बिजनेस और पार्टनरशिप के मामलों में आपको ढेर सारा फायदा मिलने वाला हैं। रिश्तों में प्रेम और तालमेल बढ़ेगा।

शुक्रदेव की कृपा पाने के कुछ आसान उपाय

सफेद चीजों का दान : लगातार 5 शुक्रवार को किसी जरूरतमंद व्यक्ति को सफेद मिठाई, दूध, चीनी दान करें, आप खीर बना कर भी गरीबों में बांट सकते हैं। इससे शुक्रदेव आपके रास्ते सरल करेंगे और आपके जीवन में सुख-सुविधाओं की कभी कमी नहीं रहेगी।

रोज लक्ष्मी पूजन : शुक्रवार को मां लक्ष्मी के समक्ष शुद्ध घी का दीपक जलाएं और उन्हें सफेद फूल भेंट करें। यह उपाय धन में बरकत लाता है और आपके परिवार में सुख-शांति को बढ़ावा देता है। 

सफाई का ध्यान : अपने आसपास के माहौल को हमेशा साफ रखें, और घर में खुशबू के लिए चंदन या गुलाब जैसी सुंगंध वाली धूपबत्ती का प्रयोग करें। विलासता के प्रतीक शुक्रदेव वहां निवास करते हैं जहां सफाई और खुशबू होती है, इससे घर के सदस्यों की मानसिक शांति और पॉजिटीवनेस बनी रहती है।

नारी का सम्मान : नारी का सदैव सम्मान करें और अपने आस-पास की महिलाओं के प्रति अपना व्यवहार सौम्य रखें। शास्त्रों के अनुसार, महिलाओं का सम्मान करने से शुक्रदेव की कृपा बढ़ती है, जिससे समाज में मान-सम्मान बढ़ता है।

About the Author

Dr Shalini Mehta

Dr. Shalini Mehta

Vedic Sciences Expert

Founder of Sai Kiran Institute with 30+ years of experience in Astrology, Vastu, Numerology and Palmistry.

Quick Links

Our Courses Our Books Gallery Contact Us

Start Your Vedic Journey Today

Join 1 Lakh+ students from 15+ countries who have transformed their lives.

Talk to a Counsellor WhatsApp